Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली चुनाव: प्रवेश वर्मा का बयान और केजरीवाल की प्रतिक्रिया, 5 फरवरी को होगी वोटिंग  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
दिल्ली चुनाव: प्रवेश वर्मा का बयान और केजरीवाल की प्रतिक्रिया, 5 फरवरी को होगी वोटिंग  

नई दिल्ली में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा नेता और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रवेश वर्मा ने सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में पंजाब के नंबर की हजारों गाड़ियां घूम रही हैं, जिससे 26 जनवरी के आयोजन के दौरान सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे पंजाबियों का अपमान करार दिया। उन्होंने X (ट्विटर) पर लिखा कि दिल्ली को पंजाबियों ने संवारा है। भाजपा का यह बयान दिल्ली में रहने वाले लाखों पंजाबियों और उनके योगदान का अपमान है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाबी समुदाय ने देश के लिए कई कुर्बानियां दी हैं और भाजपा को अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

दिल्ली में लाखों पंजाबी रहते हैं, जिनमें कई विभाजन के समय शरणार्थी के रूप में यहां आकर बसे। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का यह बयान उनकी शहादत और संघर्ष का भी अपमान है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखें पहले ही घोषित की जा चुकी हैं। 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है। चुनाव से पहले राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर ने सियासी माहौल को गरमा दिया है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।