Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सैफ अली खान के घर में घुसा हमलावर, 1 करोड़ की मांग और हमला: जानें पूरी घटना

मुंबई, 16 जनवरी:सैफ अली खान के बांद्रा स्थित डुप्लेक्स में 16 जनवरी की रात एक अज्ञात हमलावर घुस आया। घटना रात 2 बजे हुई, जब सैफ के बेटे जहांगीर के कमरे में घुसे व्यक्ति ने नैनी को धमकाते हुए 1 करोड़ रुपए की मांग की। शोर मचाने पर हमलावर ने हमला किया, जिसमें नैनी घायल हो गई।

सैफ अली खान के पहुंचने पर हमलावर ने उन पर भी हमला किया लेकिन सैफ ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे कमरे में कैद कर दिया। हालांकि, बाद में वह भागने में सफल रहा। हाई-सिक्योरिटी वाली सोसाइटी में इस तरह की घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्राइम ब्रांच की 8 टीमें जांच में जुटी हैं। फिलहाल, हमलावर की मंशा लूट थी या कुछ और, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने नैनी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा