Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बिजौलियां उपखण्ड क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक 

बिजौलियां उपखण्ड क्षेत्र के पत्रकारों की बैठक 


बिजौलियां।कस्बे के एक होटल में उपखंड क्षेत्र के सभी पत्रकारो की बैठक वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार एकता पर विशेष जोर दिया गया। जिस पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की ।अगली बैठक में कार्यकारिणी गठन को लेकर निर्णय लिया जाएगा। बैठक की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार भंवर धाकड़ को दूरभाष पर संपर्क कर दी गई।साथ ही सहमति भी ली गई।बैठक में पत्रकार जगदीश सोनी को सर्वसम्मति से संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान सभी पत्रकारों ने सुझाव दिया कि मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र का एक पत्रकार संगठन भी बनाया जाए। जिसमें बिजौलियां प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को शामिल किया जाए। इस संबंध मे जल्द ही मांडलगढ़ के पत्रकारों से संपर्क कर विधानसभा क्षेत्र की बैठक बुलाकर अहम निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र जैन, जगदीश सोनी, गिरधर पाराशर, ललित चावला, सुरेश राठौर, दीपक राठौर, बलवंत जैन व अर्जुन धाकड़ मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा