Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मकान की छत पर गिरी बिजली

मकान की छत पर गिरी बिजली


राकेश अग्रवाल संवाददाता
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पुराने शहर के पुलिस चौकी के पीछे मकानों पर बिजली गिर गई। जिससे करीब 10 से 12 मकान के बिजली के उपकरण जल गए। गनीमत यह रही कि बिजली गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई।
पुराने शहर के पुलिस चौकी के पीछे प्रवीण सक्सेना ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद वह अपने परिवार के साथ घर में बैठे हुए थे। जबकि बाहर बारिश हो रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली कड़कने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उनके घर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिस मकान में एलईडी लाइट और एलईडी टीवी जल गये। इसी के साथ ही पूरे घर की लाइट की फिटिंग, बिजली का मीटर, एलईडी टीवी, फ्रिज, इंवेटर क्षतिग्रस्त हो गया। इसी तरह मोहल्ले के आस पास करीब दस से बारह मकानों में नुकसान हुआ है। इस दौरान शाम को कोलोनी के लोग कोतवाली थाने पहुंचे। मकानों में हुए नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान मोहल्ले वासियों ने प्रशासन से नुकसान की भरवाई करने के लिए मुआवजे की मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

महू-नीमच हाईवे पर बढ़ेगी रफ्तार, स्पीड ब्रेकरों पर चला बुलडोजर