Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त चार्ज

हरियाणा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 अधिकारियों के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त चार्ज

Haryana Government Transfer : हरियाणा सरकार ने शिक्षा में बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा एजुकेशन विभाग के मुख्य सचिव की तरफ से जारी पत्र में दस अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले किए है और नई जिम्मेवारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार जींद के डीईईओ महेंद्र श्योराण को हांसी का चार्ज दिया है। वह जींद के कार्यभार के साथ हांसी के डीईओ व डीईईओ का कार्य को भी देखेंगे। इसी तरह फतेहाबाद के डीईईओ अनिता को फतेहबाद के डीईईओ का अतिरिक्त कार्यभार दिा गया है। जबकि फतेहाबाद की डीईओ संगीता बिश्नोई को मौजूदा कार्यभार के अतिरिक्त फतेहाबाद डीईईओ का कार्यभार दिया गया है। जबकि फरीदाबाद की डीईओ अंशु सिंगला को गुरुग्राम के एससीईआरटी का डिप्टी डायरेक्टर का भी चार्ज दिया गया है।

इन जिलों के अधिकारियों का किया तबादला

हरियाणा एजुकेशन विभाग के मुख्य सचिव की तरफ से जारी आदेश में सोनीपत के डीईओ नवीन कुमार को वर्तमान कार्यभार के अलावा फरीदाबाद डीईओ की जिम्मेदारी दी है। पानीपत की डीईईओ नीलम को वर्तमान कार्यभार के साथ डीईईई, पानीपत का भी प्रभार दिया है।

नूंह के डीईओ राजेंद्र शर्मा ने रेवाड़ी के डीईओ के साथ प्रभाव वर्तमान कार्यभार के साथ दिया है। सिरसा के डीईओ सुभाष चंद्र को वर्तमान कार्यभार के साथ डीईईओ सिरसा का भी चार्ज दिया है। यमुनानगर डीईईओ अशोक कुमार को डीईओ कुरुक्षेत्र का चार्ज दिया है। डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र गौड़ को डीईईओ जींद की जिम्मेदारी दी गई है।

image_1795009036524_f434a0803fc6-w378.webp

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

डीग में ऑपरेशन एंटीवायरस: 3-3 हजार के दो इनामी साइबर ठग गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहे थे फरार