Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीलामी प्रक्रिया से हो चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई।

नीलामी प्रक्रिया से हो चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई।

भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने कलेक्टर को पत्र लिखकर की मांग।

धौलपुर राजस्थान - भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी को पत्र लिखकर चारागाह व सिवाय चक भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर फसलें उगाने के मामले में खड़ी फसलों को उजाड़ने के बजाय नीलामी प्रक्रिया अपनाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।
श्रीमती शर्मा ने अपने पत्र में जिला कलेक्टर को अवगत कराया है कि इस समय खेतों में फसलें पकने की कगार पर हैं और पकी फसलों को उजाड़ने से फसलें बेकार चली जाएंगी ऐसे में अगर फसल उजाड़ने के बजाय नीलामी प्रक्रिया अपनाकर कार्रवाई की जाए तो इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी और बेकार में फसल नष्ट होने से भी बच जाएगी। खेत खाली होने के बाद प्रशासन ठीक से पैमाइश कराकर सरकारी जमीन को आसानी से कब्जे में भी ले सकेगा। ज्ञात रहे कि नई सरकार बनने के बाद पिछले एक साल में जिला प्रशासन ने भूमाफियाओं पर कई कड़ी कार्रवाइयां कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया है जिससे भूमाफियाओं में हड़कंप का माहौल है। इसी संबंध में भाजपा नेत्री नीरजा अशोक शर्मा ने फसल के बेकार नष्ट होने से बचाने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर नीलामी प्रक्रिया हेतु पत्र लिखकर मांग की है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा