Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफाई व्यवस्था के टेंडर से नाराज  कर्मचारियों ने किया ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

सफाई व्यवस्था के टेंडर से नाराज  कर्मचारियों ने किया ईओ के खिलाफ प्रदर्शन

बिजौलियां।नगर पालिका ईओ द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर जारी करने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर ईओ पंकज कुमार मंगल के खिलाफ नारेबाजी की।सफाई कर्मचारियों ने बताया कि अधिशासी अधिकारी द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए टेंडर निकालने से उनका रोजगार छिन जाएगा। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने तहसीलदार ललित डिडवानिया और नगर पालिका चेयरपर्सन पूजा चंद्रवाल को ज्ञापन सौंप कर टेंडर प्रक्रिया को निरस्त कर सभी सफाई कर्मचारियों को नगर पालिका में समायोजित करने की मांग की।इधर,वार्ड पार्षदों ने स्वायत्त शासन मंत्री को पत्र लिख कर आरोप लगाया कि 8 जनवरी को आयोजित साधारण सभा की बैठक में ईओ द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था पर न तो कोई चर्चा की गई और न ही सहमति ली गई। पार्षदों से केवल उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाए गए।आरोप हैं कि ईओ ने बिना किसी को जानकारी दिए सफ़ाई व्यवस्था सहित अन्य कार्यों के लिए ऑनलाइन टेंडर जारी कर दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा