Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मार्क जकरबर्ग के बयान को अश्विनी वैष्णव ने बताया निराधार  

मार्क जकरबर्ग के बयान को अश्विनी वैष्णव ने बताया निराधार  

नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग के उस बयान को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि कोरोना महामारी के बाद 2024 में भारत सहित अधिकांश देशों की मौजूदा सरकारों ने चुनावों में हार का सामना किया। वैष्णव ने इसे तथ्यात्मक रूप से गलत और निराधार बताया।

एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए वैष्णव ने कहा कि 2024 में भारत के आम चुनावों में 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया और जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पर फिर से भरोसा जताया। उन्होंने कोविड-19 के दौरान मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों जैसे 80 करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन, 2.2 अरब वैक्सीन वितरण और भारत को तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनाने जैसे प्रयासों का उल्लेख किया।

वैष्णव ने जकरबर्ग के दावे को निराशाजनक बताते हुए मेटा को टैग कर इस तरह की गलत सूचनाओं से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यह जनता के भरोसे और मोदी सरकार की अच्छी नीतियों का प्रमाण है कि पीएम मोदी ने तीसरी बार निर्णायक जीत दर्ज की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा