Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कई देशों में विवाद, भारत है शांति का पक्षधर: मोदी 

कई देशों में विवाद, भारत है शांति का पक्षधर: मोदी 


जयपुर आर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक ताकतों के बीच घातक हिंसक संघर्ष के बीच भारत की भूमिका एक बार फिर स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के अंदर भारत के प्रति विश्वास है। ये हमारा दोगलापन नहीं है। हम जो कहते हैं साफ कहते हैं। इस संकट के समय हमने लगातार कहा है, हम तटस्थ नहीं है। मैं लगातार कहता हूं, 'हम न्यूट्रल नहीं हैं'। पीएम मोदी ने साफ किया, जो लोग कहते हैं, हम न्यूट्रल हैं... मैं न्यूट्रल नहीं हूं। मैं शांति के पक्ष में हूं मेरा पक्ष है शांति और मैं उसके लिए जो प्रयत्न होगा उसमें साथ दूंगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं ये बात रूस-यूक्रेन, इस्राइल, ईरान और फलस्तीन को भी बताता हूं। उनको मेरी बात पर ये भरोसा है कि मैं जो कह रहा हूं, सच कह रहा हूं। इस कारण भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा