Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संवेदनशीलता के साथ करें परिवादों का निस्तारण - जिला कलक्टर।

संवेदनशीलता के साथ करें परिवादों का निस्तारण - जिला कलक्टर।

अटल जन सेवा शिविर में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिए निर्देश।

धौलपुर राजस्थान । माह के द्वितीय गुरुवार को होने वाली उपखंड स्तरीय जनसुनवाई के साथ अटल जन सेवा शिविर का आयोजन जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में बाड़ी उपखण्ड के पंचायत समिति सभागार में किया गया। शिविर के दौरान परिवादी विजय श्रीवास्तव द्वारा पंचायत समिति बाड़ी में आयोजित अटल जन सेवा शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र में नाम शुद्धिकरण के लिए 1 साल से परेशान होने का परिवाद प्रस्तुत किया गया। जिला कलेक्टर ने परिवाद पर त्वरित कार्रवाई करवाते हुए सही नाम का नवीन यूडी आईडी कार्ड मौके पर ही बनवाया एवं मौके पर ही अप्रूव करवाया। यूडीआईडी कार्ड द्वारा अब परिवादी की पेंशन सत्यापित होकर शुरू हो जाएगी। परिवादी विवेक शिवहरे ने पट्टा स्थानांतरण हेतु परिवाद प्रस्तुत किया जिस पर जिला कलक्टर ने नगर पालिका को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। ग्राम सुनीपुर के परिवादियों ने खरंजा निर्माण कराये जाने के संबंध में परिवाद प्रस्तुत किया जिस पर विकास अधिकारी को समुचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। शिविर के दौरान जिला कलक्टर ने जलभराव संबंधी परिवादों के मामले में नगर पालिका को संज्ञान लेकर तीव्र निस्तारण कर रहवासियों को राहत पहुंचाए जाने हेतु निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने परिवादियों द्वारा दर्ज किए गए परिवादों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान उपखण्ड अधिकारी बाड़ी हेमन्त कुमार घनघोर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा