Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का किया स्वागत

पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया का किया स्वागत


बिजौलियां।भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया कोटा से भीलवाडा जाते समय ऊपरमाल खनिज व्यवसायी संघ के प्रवक्ता रामप्रसाद विजयवर्गीय के आवास पर रुके।जहां विजयवर्गीय परिवार के सदस्यों ने पूनिया का स्वागत किया और हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूनिया के बतौर प्रभारी भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलवाने पर बुके भेंट कर शुभकामनाएं दी।इसके बाद पूनिया भीलवाड़ा में एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए रवाना हुए। कोटा से अखिल भारतीय वैश्य महासभा के युवा संयोजक मुकेश विजयवर्गीय और नक्षत्र ग्रुप कोटा की डायरेक्टर नीलम विजयवर्गीय भी पूनिया के साथ बिजौलियां पहुंचे।वहीं केसरगंज चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पूनिया का स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा