Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ


बिजौलियां।महादेव रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच माजी साहब का खेड़ा और कैंडी क्लब छोटी बिजौलियां के बीच खेला गया।कैंडी क्लब ने दो सेट लगातार खेल कर एक तरफा जीत दर्ज की। देर रात तक 8 टीमों ने हिस्सा लिया।महादेव क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।आयोजक क्लब के अभिषेक सोनी ने बताया कि रात्रि कालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 28 टीमें हिस्सा ले रही हैं।विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 5100 रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। मंच संचालन राजेश कुमार बैरागी ने किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा