Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सड़क सुरक्षा जागरूकता: फूल देकर दी यातायात नियमों की समझाइश

सड़क सुरक्षा जागरूकता: फूल देकर दी यातायात नियमों की समझाइश

धौलपुर। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने शुक्रवार को गुलाब बाग ट्रैफिक पॉइंट पर वाहन चालकों को जागरूक किया। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को रोककर गुलाब का फूल भेंट किया गया और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।

परिवहन निरीक्षक सूरजभान ने वाहन चालकों से आग्रह किया कि वे हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें। जिला यातायात प्रभारी टीनू सोगरवाल ने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण दुर्घटनाओं की संभावना पर चेतावनी देते हुए वाहनों पर रिफ्लेक्टर का उपयोग करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक है और जागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अकाल मृत्यु की दर को कम किया जा सकता है। इस अभियान में परिवहन विभाग के देवेंद्र शर्मा, एएसआई महेश चंद, देवेंद्र सिंह, राजवीर और यातायात पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा