Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने की प्रेस वार्ता, सफाई और बिजली समस्या पर दिया जोर

नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने की प्रेस वार्ता, सफाई और बिजली समस्या पर दिया जोर

सवाई माधोपुर। नगर परिषद सभापति मेघा वर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद अपनी पहली प्रेस वार्ता आयोजित की। अपने 15 दिन के कार्यकाल के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी वार्डों का निरीक्षण किया गया, जिसमें सफाई और बिजली की समस्याएं प्रमुखता से सामने आईं।

सभापति ने बताया कि सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए UDH मंत्री झाबर सिंह खर्रा को पत्र लिखकर बजट की मांग की गई है। बजट की कमी के कारण सफाई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है, जिसे जल्द हल करने की कोशिश की जा रही है। वहीं, रोड लाइटों की समस्याओं के समाधान के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं, और जल्द ही मरम्मत कार्य शुरू होगा।

सभापति ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने की योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। इसके अलावा, शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए आम जनता से सुझाव भी आमंत्रित किए जा रहे हैं।