Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरीश चौधरी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, देश के लिए बड़ी क्षति बताया

हरीश चौधरी ने पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, देश के लिए बड़ी क्षति बताया

- चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

नई दिल्ली. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव व विधायक हरीश चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख जताया और
उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि "ये बहुत ही दुख की बात है कि आज डॉ. मनमोहन सिंह हमारे बीच नहीं रहे, जो उनकी जगह खाली हुई है वह भरना मुमकिन नहीं है. उन्होंने आधुनिक भारत की प्रगति के लिए अनगिनत योगदान दिए हैं..." हरीश चौधरी ने बताया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने इस देश की अर्थव्यवस्था को बदला, देश के मिडिल क्लास की जिंदगी को बदला, मननरेगा को लागू कर गरीब की जिंदगी को बदला, किसान के लिए उचित मुआवजा कानून लेकर आए, इसी तरह 72 हजार करोड़ की कर्ज माफी को लेकर आए. चौधरी ने कहा कि "जब देश आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तब मनमोहन सिंह जी ने देश को आर्थिक संकट से बाहर निकाला, देश का सोना जो गिरवी रखा हुआ था उसे वापस लाया और देश की गरिमा को नई पहचान दिलाई।"

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा