Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उत्तर भारत में बारिश की संभावना 

उत्तर भारत में बारिश की संभावना 


जयपुर टाइम्स
नई दिल्ली। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में पानी को जमा देने वाली ठंड की शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर पारा शून्य से नीचे तक गिर गया है। ऊंची चोटियों पर झरने जम गए हैं। रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में भी पारा पांच डिग्री तक दर्ज किया गया है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही यह भी बताया कि सोमवार से उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की भी शुरुआत हो जाएगी।



पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना:

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार से अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में हल्की की संभावना है। उत्तर भारत और दिल्ली-एनसीआर में मौसम के बारे में आईएमडी के वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि 9 दिसंबर के बाद दिल्ली- एनसीआर में तापमान में कमी आएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा