Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम

मुंबई। महाराष्ट्र में राजनीतिक समीकरण बदलते हुए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही शिवसेना प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। यह शपथ ग्रहण समारोह विधानसभा चुनाव के 12 दिन बाद आजाद मैदान में आयोजित हुआ।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं की मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह सहित भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी इस समारोह का हिस्सा बने। भाजपा नीत महायुति के हजारों समर्थक इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने।

उद्योगपति और फिल्मी सितारों ने बढ़ाई शोभा
समारोह में उद्योग जगत के दिग्गज मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी और कुमार मंगलम बिड़ला के साथ शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर और सचिन तेंदुलकर जैसे फिल्म और खेल जगत के सितारों ने भी शिरकत की।

भाजपा की शानदार जीत
288 सीटों वाली महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 132 सीटों पर जीत हासिल की। महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना, एनसीपी) ने कुल 230 सीटें जीतीं, जिससे फडणवीस मुख्यमंत्री पद के स्वाभाविक दावेदार बने। तीसरी बार मुख्यमंत्री बने फडणवीस ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से शपथ ली।

इस नई सरकार के गठन ने महाराष्ट्र में महायुति को नई राजनीतिक मजबूती और स्थायित्व प्रदान किया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा