Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी पर सस्पेंस बरकरार 

पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय टीम, चैंपियंस ट्रॉफी पर सस्पेंस बरकरार 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने सुरक्षा चिंताओं को लेकर बीसीसीआई के रुख का समर्थन करते हुए स्पष्ट किया कि टीम की पाकिस्तान यात्रा संभव नहीं है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बीसीसीआई पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सुरक्षा कारणों से भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी। इससे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर अनिश्चितता बढ़ गई है।

आईसीसी बैठक में होगा फैसला
टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर 29 नवंबर को आईसीसी सदस्य देशों की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली इस बहुप्रतीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह स्पष्ट रुख भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सुरक्षा संबंधी तनाव को दर्शाता है। अब क्रिकेट जगत की नजरें आईसीसी की आगामी बैठक पर हैं, जो इस टूर्नामेंट के भविष्य की दिशा तय करेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा