Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के चौथे दिन विद्यार्थियों को गुड सेमेटेरियन एवं सडक सुरक्षा की दी जानकारी

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के चौथे दिन विद्यार्थियों को गुड सेमेटेरियन एवं सडक सुरक्षा की दी जानकारी

लापरवाही बरतने पर की गई वाहनों के चालान करने की कार्रवाई

अलवर। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु 5 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के चौथे दिन परिवहन विभाग के उडन दस्ते, यातायात पुलिस एवं रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सेंट एंसलम स्कूल, एवरग्रीन स्कूली चिकानी एवं देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल चिकानी में सेमिनार आयोजित कर 550 विद्यार्थियों एवं 220 आमजन को सडक सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन नियमों की जानकारी दी गई तथा सडक सुरक्षा से संबंधित 420 पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग विभाग के उडन दस्तों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 275 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत बिना सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 10 चालान, 58 लोगों के हेलमेट नहीं लगाने, 8 वाहनों को बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र संचालित करने, 77 वाहनों को निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने एवं 33 वाहनों के नो पार्किंग हेतु चालान किए गए है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा