Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को गुड सेमेटेरियन एवं सडक सुरक्षा की दी जानकारी

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को गुड सेमेटेरियन एवं सडक सुरक्षा की दी जानकारी

लापरवाही बरतने पर वाहनों की चालान करने की कार्रवाई

अलवर। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु 5 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के तीसरे दिन आज परिवहन विभाग के उडन दस्ते एवं यातयात पुलिस द्वारा राजकीय महात्मा गांधी सैकण्डरी स्कूल चांदोली, अलवर पब्लिक स्कूल एवं नवीन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल एवं चिनार पब्लिक स्कूल में सेमिनार आयोजित कर सडक सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन नियमों की जानकारी दी गई तथा सडक सुरक्षा से संबंधित 520 पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग विभाग द्वारा 102 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अंतर्गत बिना 4 सीट बेल्ट नहीं लगाने, 73 लोगों के हेलमेट नहीं लगाने, 2 वाहनों को ओवर लोड वाहन संचालन करने, 5 वाहनों को बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र संचालित करने, 56 वाहनों को निर्धारित गति से अधिक वाहन चलाने एवं 28 वाहनों को नो पार्किंग हेतु चालान किए गए है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा