अलवर। जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि. अलवर में मंगलवार को भारतीय संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय दुग्ध दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रबन्ध संचालक सुरेश कुमार सेन द्वारा भीमराव अम्बेडकर के द्वारा लिखे गये महान भारतीय संविधान का हमारे जीवन में अनुसरण कर उसका महत्व बताया गया।
अलवर दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक सुरेश कुमार सेन ने बताया की 26/11/2024 को ही डॉ0 वर्गीज कुरियन के द्वारा श्वेत क्रांती की स्थापना कर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता रहा है। डॉ0 वर्गीज कुरियन द्वारा किसान / पशुपलकों के लिये स्थापित श्वेत क्रांती स पूर्ण भारत वर्ष में एक मील का पत्थर साबित हुई है। डॉ0 वर्गीज कुरियन द्वारा किसान/पशुपलकों के आर्थिक उत्थान के लिये प्रारम्भ की गई, इस महत्वपूर्ण योजना/क्रांती की पूरे विश्व में सराहना की जाती रही है। भारतीय संविधान दिवस एवं राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के शुभ अवसर पर दुग्ध संघ अलवर का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा है।
इस अति महत्वपूर्ण अवसर पर प्रबन्ध संचालक दुग्ध संघ अलवर द्वारा, निर्मित दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता बनाये रखने के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।
अलवर
ग्ध संघ अलवर द्वारा निर्मित दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में 'स्वच्छता एवं गुणवत्ताÓ को बनाएं रखें- सेन


