Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दी सडक सुरक्षा एवं गुड समेरिटन के नियमों की जानकारी 

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के दूसरे दिन विद्यार्थियों को दी सडक सुरक्षा एवं गुड समेरिटन के नियमों की जानकारी 

लापरवाही बरतने पर वाहनों के लिए किए चालान

अलवर। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु 5 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के दूसरे दिन आज परिवहन विभाग के उडन दस्ते द्वारा चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों को सडक सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन नियमों की जानकारी दी गई तथा सडक सुरक्षा से संबंधित 300 पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन उडन दस्तों द्वारा विभिन्न श्रेणी के 95 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालन करने पर 3 चालान, बिना हेलमेट के वाहन संचालन पर 28 चालान, 6 ओवरलोड संचालित वाहनों पर चालान, बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र संचालित वाहनों के 12 चालान, निर्धारित गति से अधिक वाहन संचालन पर 54 चालान एवं नो पार्किंग के 16 चालान बनाए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा