Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडक सुरक्षा के संबंध आमजन को शपथ दिलाकर यातायात नियमों की दी जानकारी 

सडक सुरक्षा के संबंध आमजन को शपथ दिलाकर यातायात नियमों की दी जानकारी 

अलवर। जिला प्रशासन द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु 5 दिसम्बर तक आयोजित किए जा रहे सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के पहले दिन आज नंगली सर्किल पर आमजन को सडक सुरक्षा की शपथ दिलाकर यातायात नियमों की जानकारी दी गई।
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जा रहे 11 दिससीय कार्यक्रमों के अन्तर्गत पुलिस, परिवहन एवं सडक सुरक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, शिक्षा सहित संबंधित विभागों द्वारा विद्यार्थियों एवं आमजन में सडक सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन नियमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, रिफ्लेक्टर टेप अभियान चलाया जाएगा, सीट बेल्ट एवं हेलमेट के संबंध में आमजन से समझाइश की जाएगी, अवैध पार्किंग/ओवरलोड/क्षमता से अधिक सवारी/प्रदूषण मानकों का उल्लंघन कर संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता, सडक सुरक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा