Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नेक कमाई फाउंडेशन ने किया पांच बेटियों का कन्यादान, सामाजिकता और अपनत्व का संदेश 

नेक कमाई फाउंडेशन ने किया पांच बेटियों का कन्यादान, सामाजिकता और अपनत्व का संदेश 

अलवर। नेक कमाई फाउंडेशन और डॉ. गोपाल रॉय चौधरी ट्रस्ट द्वारा आयोजित कन्यादान कार्यक्रम में पांच बेटियों का कन्यादान कर 231 कन्यादान पूरे किए गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक सुरेश कुमार कुडी ने कहा कि कन्यादान समाज में अपनत्व और सामाजिकता का प्रतीक है। उन्होंने समाज में बढ़ते अपराध और संयुक्त परिवारों के टूटने की समस्या को रेखांकित करते हुए युवाओं में सेवा भाव जागृत करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में दौलतराम हजरती ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना करते हुए बताया कि संस्था शहर में सिलाई केंद्र और गरीब बच्चों के लिए इवनिंग कक्षाएं संचालित कर रही है। अभिषेक तनेजा ने महिला स्वावलंबन केंद्रों की योजनाओं और उनके उत्पादों को बाजार में लाने की जानकारी दी।

इस आयोजन में महावर महिला मंच की कुमकुम गुप्ता, ऋषभ देव महिला मंडल की मनीषा जैन, दीपमाला जैन सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। संचालन गुरप्रीत सिंह पवित्र ने किया, और अंत में प्रवीन बत्रा ने आभार व्यक्त किया।

संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने समाज के भामाशाहों और संस्थाओं से बेटियों के कन्यादान में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में विषमताओं और नशे की बढ़ती प्रवृत्ति के कारण बेटियां अधिक प्रभावित हो रही हैं, जिनके सशक्तिकरण और स्वावलंबन के लिए सहयोग जरूरी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा