Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर  यादव ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं

जिला कलक्टर  यादव ने रात्रि चौपाल में सुनी आमजन की समस्याएं

अधिकारी आमजन के प्रति संवेदनशील होकर जन समस्याओं का करें समाधान - जिला कलक्टर

योगेश पुरी गोस्वामी संवाददाता

बालोतरा, 20 नवंबर। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने बुधवार को कल्याणपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मूल की ढाणी में रात्रि चौपाल के दौरान जन सुनवाई करते हुए आमजन की समस्याएं सुनी।
इस दौरान बिजली, पानी एवं सड़क से जुड़ी कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया गया।
जिला कलक्टर ने मूल की ढाणी में रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को बिजली, पानी, चिकित्सा, पंचायतीराज एवं अन्य विभागों से जुड़ी परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।
जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण स्थानीय स्तर पर करें। ताकि उनको अपनी परिवेदना लेकर अनावश्यक उपखंड अथवा जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। अधिकारी आमजन के प्रति संवेदनशील रहे, आमजन के साथ निरंतर संवाद करते रहे ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।
रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

इस दौरान उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी भुवनेश्वर सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वाकाराम चौधरी समेत जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा