Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कोरना तालाब से मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने की जांच शुरू  

कोरना तालाब से मिला व्यक्ति का शव, पुलिस ने की जांच शुरू  

कल्याणपुर। बालोतरा जिले के मंडली थाना क्षेत्र के ग्राम कोरना में मंगलवार शाम को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तालाब से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। शव की पहचान कोरना निवासी चुतरा राम देवासी (40) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, चुतरा राम 18 नवंबर को बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 19 नवंबर को तालाब के पास चप्पल और कपड़े मिलने पर ग्रामीणों ने संदेह जताया और पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक पांच बच्चों का पिता था।

पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की सटीक वजह पता लगाने के लिए जांच जारी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा