Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर के दिव्यांग बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता तीसरा स्थान, बनी प्रेरणा 

अलवर के दिव्यांग बच्चों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता तीसरा स्थान, बनी प्रेरणा 

अलवर। विधिक सेवा दिवस 2024 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय **बोची बॉल प्रतियोगिता में अलवर के दो दिव्यांग प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार एसएमएस स्टेडियम, जयपुर में आयोजित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अलवर के सचिव मोहन लाल सोनी ने बताया कि अमित कुमार (चिडवाई) और रिजवान (भयाडी) ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की। दोनों प्रतिभागियों ने जिला और संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पात्रता हासिल की थी। उनकी टीम को प्राधिकरण की ओर से पांच हजार रुपये का नकद वाउचर प्रदान किया गया।

सोनी ने दोनों बच्चों और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि सीमाएं केवल मानसिक होती हैं। कठिन परिश्रम और लगन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता दिव्यांग बच्चों के लिए विधिक जागरूकता और समानता के उद्देश्य से आयोजित की गई। इसमें 8 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों ने शारीरिक, दृश्य, श्रव्य और बौद्धिक दिव्यांगता श्रेणियों में हिस्सा लिया। जिला स्तर पर कुल 81 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 22 विजेता संभाग स्तर पर पहुंचे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलवर के दो प्रतिभागियों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा