Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर की भपंग की गूँज नेशनल लेवल पर होगी सम्मानित

अलवर की भपंग की गूँज नेशनल लेवल पर होगी सम्मानित


- यूसुफ खान को मिलेगा नेशनल अवार्ड 22 को
अलवर। अब अलवर की भपंग की गूँज नेशनल लेवल पर सम्मानित होने जा रही है। जिसके चलते राष्ट्रीय पुरुस्कार से सम्मानित होंगे अलवर के अंतराष्ट्रीय भपंग वादक युसूफ खान।
समाजसेवी व कला प्रेमी गिरीश गुप्ता ने बताया कि सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरुस्कार से 22 नवंबर को श्री अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ नई दिल्ली मे 11 बजे अलवर के अंतराष्ट्रीय भपंग वादक युसूफ खान मुस्लिम जोगी परिवार मे जन्मे है और अपनी 20 पीढी से चल रही भपंग कला के लिए केंद्रीय कला एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखवात द्वारा स मानित किया जायगा।
यूसुफ़ ख़ान बताते है उनके दादाजी और पिताजी को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका था इससे पहले भी यूसुफ़ ख़ान को राजस्थान संगीत नाटक अकादमी युवा पुरस्कार, राजस्थान स्टेट अवार्ड, अलवर गौरव अवार्ड, राजस्थान गौरव अवार्ड, जिला प्रशासन सम्मान, मतदाता जागरूकता ब्रांड एंबेसडर, मतदाता यूथ आइकॉन अलवर, पुर्तगाल सम्मान 2015 अन्य सम्मान मिल चुके है। ज्ञात रहे कि यूसुफ़ ख़ान अंतराष्ट्रीय स्तर पर 20 देशों में भपंग वादन की प्रस्तुति दे चुके है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा