अलवर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार घटक के तहत आयोजित 06 दिवसीय आवासीय निशुल्क बैंक मित्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
अलवर जिले के विभिन्न ब्लाक से राजीविका की 21 महिलाओ ने भाग लिया। जिनका फाइनल पेपर आईआईबीएफ द्वारा लिया गया सभी महिलाओ ने सफलतापूर्वक पास किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अग्रणी प्रबंधक बाबूलाल पालरिया ने बैंकिंग की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और आरसेटी निदेशक जे पी मीणा ने सभी को लोन के बारे में जानकारी दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। संकाय सदस्य जयप्रकाश सिंघल ने बताया की अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए हमारी संस्था विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करती है। समापन अवसर पर सभी महिलाओ को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संकाय सदस्य रेणु जैन, हिमांशी शर्मा, निरंजन कुमार, राहुल अठवाल मौजूद रहे।
अलवर
मिशन वन जीपी वन बीसी 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन


