Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्व. इंदिरा गांधी हम सभी के लिये आदर्श एवं प्रेरणास्तोत्र है-मिश्रा

स्व. इंदिरा गांधी हम सभी के लिये आदर्श एवं प्रेरणास्तोत्र है-मिश्रा


- भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया उन्हें याद
अलवर। जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से मंगलवार को भारत रत्न, कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मनायी गई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया की आयरन लेडी स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती अम्बेडकर नगर स्थित नवनिर्मित कांग्रेस कार्यालय पर मनाई गई, जहां कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि दी और उनके आदम्य साहस की प्रतीक के बारे में बताया। वहीं 1857 की क्रांति की प्रणेता रही महान वीरांगना, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए देश के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपनी दक्षता, दृढ़ इच्छाशक्ति, कुशल नेतृत्व, अद्वितीय कार्यशैली एवं दूरदर्शिता से भारत निर्माण में अग्रणी योगदान देने वाली इंदिरा गांधी हम सभी के लिये आदर्श एवं प्रेरणास्तोत्र है। इंदिरा वह शख्सियत थी जिन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करके बांग्लादेश बनाया और दुनिया का भूगोल ही बदल दिया। उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी बचपन में आपने छोटे छोटे दोस्तो के साथ वानर सेना का गठन करके हिस्सा लिया। इंदिरा जी ने देश को 5 सिद्धांत एक ही जादू, कड़ी महनत, दूर दृष्टि, पक्का इरादा एवं कठोर अनुशासन दिए। हम सभी इंदिरा के बताए रास्ते पर चले तो देश में अमन चैन भाई चारा कायम होगा, अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति का उदय होगा तथा उनके सिद्धांतों का अनुसरण करे यही इंदिरा जी को अपनी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस दौरान विधायक मांगेलाल मीणा, पूर्व यूआईटी चेयरमैन प्रदीप आर्य, नगर निगम के पूर्व चेयरमैन मुकेश सारवान, अजीत यादव, गफूर खान, प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता, शहर अध्यक्ष जे डी आर्यन, जीतकौर सांगवान, डॉ पायल चौधरी, लीली यादव, बसमीना, हरिशंकर रावत, राजेश कृष्णसिद्ध, प्रकाश गंगावत, जमशेद खान, एस आर यादव, ओम प्रकाश सेन, रामप्रकाश शर्मा, राजेश विरमानी, प्रशांत राजा, के के खंडेलवाल, कमल सेन आदि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा