Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर प्रशिक्षण आयोजित।

पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर प्रशिक्षण आयोजित।

धौलपुर राजस्थान । सैंपऊ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का पोषण भी पढ़ाई भी विषय पर पंचायत समिति सैंपऊ के सभागार में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उपनिदेशक महिला बाल विकास विभाग भूपेश गर्ग ने आईसीडीएस कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्राम स्तर की महत्वपूर्ण इकाई है। बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की दृष्टि से इनकी समाज में महती भूमिका है। गर्भकाल से बच्चे के 6 वर्ष तक होने तक अच्छा पोषण और पूर्व शाला शिक्षा उसकी मजबूत नींव तैयार करते हैं। बच्चे का पोषण प्रारम्भिक बाल्यावस्था शिक्षण की गुणवत्ता बच्चे के समग्र भविष्य को तय करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्रों का ठीक प्रकार संचालन करें। दक्ष प्रशिक्षक डॉ. निर्मला सिंह एवं सरस्वती देवी ने पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम की संकल्पना पर प्रकाश डाला तथा आंगनबाड़ी कार्मिकों को साप्ताहिक कैलेंडर, नवचेतना, आधारशिला, बच्चों के शिक्षण, सामान्य घरेलू सामग्री से बच्चों के खिलोने, पोषण अभियान के विविध आयामों, बच्चे के विकास के सोपानों पर चर्चा की। इस प्रशिक्षण में सहायक लेखाधिकारी मांगीलाल आर्य, वरिष्ठ सहायक अंकुर शर्मा, लोकेश परमार, मोनू तथा चितौरा, तसीमो परिक्षेत्र के सभी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा