Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आरज़ू व आर्यन वर्मा का राज्य स्तरीय बेडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ चयन

आरज़ू व आर्यन वर्मा का राज्य स्तरीय बेडमिंटन टूर्नामेंट में हुआ चयन

राजगढ़

उपखंड क्षेत्र के खरखड़ी चावंड सिंह गांव के दो बच्चों का बेडमिंटन टूर्नामेंट में राज्य स्तर पर चयन हुआ है। खरखड़ी चावंड सिंह निवासी ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि बिहार बेडमिंटन एसोसिएशन द्वारा नालन्दा में 15 नवंबर से 17 नवंबर तक आयोजित जिला स्तरीय बेडमिंटन टूर्नामेंट में अंडर 9 आयु वर्ग में आरजू वर्मा व अंडर 11 आयु वर्ग में आर्यन वर्मा विजेता रहे। इन दोनों बच्चों का 22 नवंबर को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय बेडमिंटन टूर्नामेंट में चयन हुआ है। बच्चों के चयन होने पर गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा