Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा की संगठन पर्व कार्यशाला: बूथ कार्यकर्ता को बताया पार्टी की रीढ़

भाजपा की संगठन पर्व कार्यशाला: बूथ कार्यकर्ता को बताया पार्टी की रीढ़

जयपुर टाइम्स, अलवर।
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के तहत रविवार को अंबेडकर नगर स्थित जिला कार्यालय में संगठन पर्व कार्यशाला आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी मुख्य वक्ता रहे।

भागीरथ चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, और इस विचारधारा का सबसे मजबूत आधार बूथ का कार्यकर्ता है। उन्होंने बताया कि सितंबर से प्रारंभ हुए प्राथमिक सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। 50 प्राथमिक सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने का अवसर मिलेगा।

लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जोर
प्रदेश पदाधिकारी विष्णु चेतानी ने अपने संबोधन में भाजपा की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के बाद पार्टी में संगठन चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत होंगे।

राजस्थान सरकार की उपलब्धियां
जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य को अपराध मुक्त और विकसित बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की ओर से कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा, पूर्व विधायक जयराम जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हामिद खान, युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण जैन सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा