Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एकमुश्त समझौता ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन 18 को

एकमुश्त समझौता ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन 18 को


अलवर। पंजाब नेशनल बैंक अलवर मंडल द्वारा मृतक उधारकर्ताओं के परिजनों के लिए एकमुश्त समझौता ऋण मुक्ति शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर दिनांक 18 नवंबर 2024 सोमवार को बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसैटी) केशव नगर अलवर में आयोजित होगा इस समझौता शिविर में बैंक द्वारा अलवर मंडल के ऐसे एनपीए कृषि ऋण खाते जिनमें ऋणी की मृत्यु हो चुकी है एवं ऋण बकाया है, उनके परिजनों से एकमुश्त समझौता कर उन्हें ऋण से मुक्ति प्रदान की जाएगी।
साथ ही ऐसे शिक्षा ऋण खाते जिन में ऋणी बेरोजगार एवं बिलकुल भी ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं है उनको भी इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।
बैंक के सस्त्रा प्रमुख एच एन मीणा ने बताया कि इस समझौता शिविर का लाभ उठाने वाले इच्छुक ऋणियों के परिजनों को आवेदन के साथ टोकन राशि एवं मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करना होगा। बकाया समझौता राशि 50 से 75 दिन में जमा करानी होगी। जो ऋणी एक मुश्त संपूर्ण राशि जमा कराएगा उसको अतिरिक्त छूट का लाभ दिया जाएगा एवं मौके पर ही नो ड्यूज़ प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
उन्होंने सभी मृतक ऋणियों के परिजनों व शिक्षा ऋण खाते जिन में ऋणी बेरोजगार एवं बिलकुल भी ऋण चुकाने की स्थिति में नहीं है उनसे आग्रह किया कि वे इस अवसर का आधिकाधिक लाभ उठाएं एवं ऋण से मुक्ति पाएं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा