Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भामाशाह ने विद्यालय को कम्प्यूटर व प्रिंटर भेंट की

भामाशाह ने विद्यालय को कम्प्यूटर व प्रिंटर भेंट की

राजगढ़

उपखंड के समीपवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नया गांव प्रतापपुरा में गुरुवार को बाल दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के भामाशाह पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र जांगिड़ द्वारा विद्यालय को कंप्यूटर एवं प्रिंटर सहित 35 हजार की राशि विद्यालय को भेंट की गई। इस अवसर पर शिवराम मीणा उप प्रधानाचार्य, नरेश बैरवा कार्यवाहक प्रधानाचार्य, राजेश कुमार मीणा,लक्ष्मण प्रसाद महावर, घनश्याम सैनी, अंकित कुमार शर्मा, नवीन कुमार शर्मा, एसएमसी अध्यक्ष रामावतार मीना, सदस्य जयराम मीना, जय किशन मीना, रामकेश मीना, कैलाश चंद्र बैरवा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा