Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बैकुंठ चतुर्दशी पर दीपदान कर मनाई देव दीपावली

बैकुंठ चतुर्दशी पर दीपदान कर मनाई देव दीपावली

अलवर। बैकुंठ चतुर्दशी कार्तिक देव दीपावली पर प्रन्यास मंदिर श्री त्रिपोलिया महादेव में हुआ सामूहिक दीपदान कार्यक्रम हुआ।
मंदिर से जुड़े वैभव शर्मा ने बताया कि बैकुंठ चतुर्दशी के उपलक्ष में मंदिर प्रन्यास द्वारा दीपदान का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला भक्तों ने भाग लिया प्रथम त्रिपोलिया महादेव में महिला भक्तों द्वारा भजन गायन किया गया उसके पश्चात दीप प्रज्वलित कर भगवान भोलेनाथ के समक्ष दीपदान किया गया। उसके पश्चात बैंड वजन के साथ मथुराधीश मंदिर पहुंचकर महिला भक्तों ने दीपदान किया व भगवान के दर्शन कर सागर जलाशय पर दीपदान किया गया उपस्थित महिला भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया वह सनातन धर्म पर सनातन धर्म के व्रत त्योहार को इसी प्रकार उत्सव के रूप में मनाते हुए हम आने वाली पीढ़ी के लिए नए आयाम स्थापित करने हैं परमपिता परमात्मा सभी को स्वस्थ रखे सुखी रखे ऐसी कामना के साथ सुंदर उत्सव मनाया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा