अलवर
शादी के बाद ओर ससुराल जाने से पहले मतदान कर निभाया अपना कर्तव्य
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर/नौगावा। रामगढ़ विधानसभा मे हो रहे उपचुनाव में नौगावा बूथ 36 पर नई नवेली दुल्हन ने विदाई से पहले बूथ पर पहुंचकर पहला वोट डालकर देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। रामगढ़ विधानसभा मे मतदान के प्रति उत्साह देखने को मिला। नौगावा निवासी मोनिका सोनी पुत्री प्रहलाद सोनी का विवाह 12 नवंबर की रात्रि को सम्पन्न हुआ। डोली राजगढ़ जानी थी, लेकिन नई नवेली दुल्हन मोनिका सोनी अपने पति प्रतिक सोनी के साथ मतदान केंद्र के बूथ नं. 36 पर शादी के जोड़े में पहुँची ओर प्रात: 7 बजे मतदान केंद्र पर पहला वोट डालकर देश के प्रति अपनी पूरी जिम्मेदारी का परिचय दिया। मतदान करने के पश्चात वह अपने ससुराल राजगढ़ के लिए रवाना हो गईं। मोनिका सोनी राजस्थान प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रही हैं।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
