Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कैंप के दौरान सहायक उपकरणों के नि:शुल्क वितरण हेतु 61 दिव्यांगजनों का किया पंजीकरण पंचायत समित तिजारा सभागार में कैंप का किया गया आयोजन

कैंप के दौरान सहायक उपकरणों के नि:शुल्क वितरण हेतु 61 दिव्यांगजनों का किया पंजीकरण  पंचायत समित तिजारा सभागार में कैंप का किया गया आयोजन

खैरथल। जिला कलक्टर किशोर कुमार द्वारा संचालित जिला नवाचार सशक्त खैरथल-तिजारा के तृतीय चरण में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरणों के वितरण हेतू दिव्यांग जन सहायक उपकरण वितरण चिन्हीकरण कैंप का आयोजन तिजारा की पंचायत समिति परिसर में किया गया।
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि सह परीक्षण शिविर के दौरान 80% या उससे अधिक दिव्यांगता रखने वाले पात्र विषेश योग्य जनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल के लिए चिह्नित किया गया। इस हेतु जिला कलक्टर के प्रयासों से अल्प समय में शिविर के लिए एलीमको टीम उपलब्ध करा लाभार्थियों का पंजीयन किया। शिविर में 24 विषेश योग्य जनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, 18 को बैसाखी, 9 को ट्राइसाइकिल, 2 को वॉकिंग स्टिक, 8 को व्हील चेयर के लिए चिन्हीकरण किया गया साथ ही 31 विषेश योग्य जनों को राज्य सरकार से विभिन्न उपकरण हेतु चिह्नित किया गया। 13 दिव्यांगजनों के बस पास जारी किए गए। शिविर में 08 दिव्यागजनों को नए मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए गए। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों के सहायक उपकरण चिन्हीकरण हेतू 14 नवंबर को भी पंचायत समिति तिजारा की सभागार में कैंप का आयोजन किया जाएगा।
शिविर स्थल पर शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी तिजारा संजीव वर्मा, अधिकारी जिला नोडल अधिकारी सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग महेंद्र कुमार, विकास अधिकारी तिजारा आदी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा