Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

लायन गिरीश गुप्ता को आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस अवार्ड, लायंस क्लब की कैबिनेट मीटिंग में भव्य आयोजन

लायन गिरीश गुप्ता को आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस अवार्ड, लायंस क्लब की कैबिनेट मीटिंग में भव्य आयोजन

अलवर। लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 ई 1 की दूसरी कैबिनेट मीटिंग भरतपुर में आयोजित हुई, जिसमें प्रान्तपाल सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में विभिन्न सेवा गतिविधियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर लायन गिरीश गुप्ता को आउटस्टैंडिंग परफॉरमेंस अवार्ड और सबसे अधिक सदस्यों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रांतीय सभा में 648 सदस्यों की उपस्थिति में दीपावली स्नेह मिलन समारोह "सार्थक" का आयोजन किया गया, जिसकी जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ओ.पी. मंगल ने बताया कि प्रान्तपाल अरोड़ा की अध्यक्षता में यह ऐतिहासिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रांतीय सचिव के.सी. शर्मा ने मीटिंग में गतिविधियों और वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसे सभा में सराहा गया।

मुख्य अतिथि एलसीआईएफ एरिया लीडर टीवी श्रवण कुमार ने प्रान्तपाल अरोड़ा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मानित किया। सभा के दौरान विभिन्न रीजन और जोन चेयरपर्सन ने अपने-अपने क्षेत्र की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। सेवा सप्ताह संयोजक राका पाठक ने सेवा गतिविधियों की रिपोर्ट पेश की, जिसमें 24 क्लब्स को सर्वश्रेष्ठ सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

इस भव्य आयोजन में लायंस क्लब अलवर मत्स्य के सदस्यों ने लक्की ड्रा में ढेरों इनाम जीते, जिसमें कोषाध्यक्ष संध्या अग्रवाल को बिजली की प्रेस, सचिव सुधा अग्रवाल को डिनर सेट, लायन लक्ष्मी अग्रवाल को इंडक्शन चूल्हा और रीजन चेयरपर्सन गिरीश गुप्ता को हैंड ग्राइंडर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक रामकुमार गुप्ता और उनकी टीम के सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया गया।

गिरीश गुप्ता को डिस्ट्रिक्ट के 7 डेज फिटनेस प्रोग्राम में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आगामी फरवरी में वियतनाम यात्रा के लिए उच्चतम पंजीकरण के लिए भी सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा