Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आयुर्वेद कुंभ संयोजनम् 2024: भूमिपूजन के साथ आयोजन की तैयारियाँ शुरू

आयुर्वेद कुंभ संयोजनम् 2024: भूमिपूजन के साथ आयोजन की तैयारियाँ शुरू

अलवर। विश्व आयुर्वेद परिषद, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर और आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में 15 से 17 नवंबर तक आयोजित होने वाले 'संयोजनम् 2024' का भूमिपूजन सोमवार को अभिजित मुहूर्त में किया गया। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने इस भूमिपूजन का नेतृत्व किया, जिसमें प्रमुख संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर और चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

डॉ. पवन सिंह शेखावत, मीडिया प्रभारी, ने बताया कि इस आयोजन में लगभग तीन हजार आयुर्वेद विद्वान, शोधार्थी, और चिकित्सक शामिल होंगे। कार्यक्रम में चरक संहिता के श्लोकों का संगीतमय पठन कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने की योजना बनाई गई है।

संयोजनम् 2024 में विभिन्न कार्यक्रम जैसे 'पोषणम,' 'कर्मा यासम,' 'उद्बोधनम,' और 'क्रीडनम' का आयोजन होगा। पोषणम के तहत आयुर्वेद आहार की उपयोगिता, विशेषकर मोटापा, डायबिटीज जैसी समस्याओं पर चर्चा होगी। कर्मा यासम के अंतर्गत शिरोधारा, नाड़ी परीक्षा, मर्म चिकित्सा, अग्निकर्म और जलौकावचारण जैसे प्रायोगिक आयुर्वेदिक उपचार का अभ्यास भी शामिल रहेगा।

आयुर्वेद के इस महाकुंभ में आयुर्वेद के क्षेत्र में हो रहे शोध और उपचार विधियों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो प्रतिभागियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा