Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भविष्य पर लापरवाही भारी-सोनी

भविष्य पर लापरवाही भारी-सोनी


कार्रवाई किए जाने के लिए जिला कलक्टर व एसपी व परिवहन विभाग को भेजा पत्र
अलवर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहन लाल सोनी द्वारा गत दिनों से विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर शीर्षक 'पुलिस व परिवहन विभाग की अनदेखी का फायदा उठा रहे डंपर व ट्रैक्टर ट्रॉलियों के चालक, हादसे पर कौन होगा जिम्मेदार' एवं 'हम सुधार नहीं पाएगें और ये सुधरेंगें नहीं' पर कार्रवाही करते हुए जिला कलक्टर अलवर, पुलिस अधीक्षक अलवर एवं प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अलवर को पत्र प्रेषित किया गया।
सचिव सोनी ने बताया की गत कुछ दिनों से समाचार पत्रों में वाहनों की ऑवरलोडिंग, 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूली एवं कौचिंग संस्थानों के बच्चों द्वारा बिना हेलमेट के दो से अधिक सवारी से यात्रा से संबंधित खबरें प्रकाशित हो रही थी। जिससे सड़कों पर अनावश्यक जाम लग रहा था, सड़कें, गडढों में तबदील हो रही थी। इसके साथ ही इससे आये दिन जानमाल को नुकसान बना रहता है। कम उम्र के स्कूली एवं कौचिंग संस्थान के बच्चे जो कि देश का भविष्य है इस तरह लापरवाही पूर्वक यात्रा करना एवं उन पर किसी तरह की कोई कार्रवाही न करना उनके भविष्य को बिगाडने जैसा है। ऐसे बच्चों द्वारा वाहन चलाए जाने की स्थिति में उनके माता-पिता व संरक्षक, संबंधित कौचिंग सेंटर में ऐसे बच्चों द्वारा वाहन लेकर जाने एवं आने पर पाबंदी लगाए जाने की कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैैं।
उक्त सभी को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से परिवहन विभाग एवं जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाही हेतु पत्र प्रेषित किया गया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा