Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

रामगढ़ उपचुनाव: मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न, चुनावी तैयारियों की समीक्षा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
रामगढ़ उपचुनाव: मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन संपन्न, चुनावी तैयारियों की समीक्षा

अलवर। रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव 2024 के तहत मतदान दलों का अंतिम रेंडमाइजेशन शनिवार को मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया। इस प्रक्रिया की अध्यक्षता सामान्य पर्यवेक्षक अनिल राय राज ने की, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आर्तिका शुक्ला और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

डॉ. शुक्ला ने बताया कि 284 मतदान दलों का रेंडमाइजेशन भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर से किया गया है, जिससे मतदान केंद्रों का आवंटन पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित किया गया है।

समीक्षा बैठक में पर्यवेक्षक अनिल राय ने चुनावी तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए और सभी व्यवस्थाओं की समय पर तैयारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, वीडियोग्राफी, फ्लाइंग स्क्वॉड और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रशासन और पुलिस में तालमेल बनाकर भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।