Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चिकित्सा संस्थानों का व्यापक निरीक्षण, 34 टीमों ने 100 से अधिक संस्थानों का किया आकलन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर चिकित्सा संस्थानों का व्यापक निरीक्षण, 34 टीमों ने 100 से अधिक संस्थानों का किया आकलन

जयपुर, 8 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री के निर्देशन में प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए स्टेट रिव्यू मिशन के तहत शुक्रवार को जयपुर जिले के चिकित्सा संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान में राज्य स्तर से गठित 34 टीमों ने 100 से अधिक चिकित्सा संस्थानों की गहन जांच की।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि मिशन मोड में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए पूरे प्रदेश में यह पहल की जा रही है। जयपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों, जैसे सांभरलेक, जोबनेर, चाकसू, माधोराजपुरा, बस्सी, और सांगानेर के 104 चिकित्सा संस्थानों में ओपीडी, आईपीडी, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों की स्थिति, स्वच्छता, और स्वास्थ्य कार्यक्रमों का मूल्यांकन किया गया।

टीमों की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। जहां कमियां पाई गई हैं, वहां जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी ताकि नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा