Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धर्म और राजनीति की आड़ में रोटियां सेंकने वालों को सबक सिखाने का समय: जितेंद्र सिंह

धर्म और राजनीति की आड़ में रोटियां सेंकने वालों को सबक सिखाने का समय: जितेंद्र सिंह

अलवर। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को रामगढ़ के बड़ौदामेव में कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन खान के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखे आरोप लगाए। सिंह ने कहा कि भाजपा के नेता चुनावों में जहर उगलते हैं और धर्म की आड़ में राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का वक्त आ गया है।

सिंह ने कहा कि रामगढ़ के दिवंगत विधायक जुबेर खान ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए अपना खून-पसीना बहाया था, और अब उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का समय है। उन्होंने रामगढ़ की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन खान को विधानसभा भेजने की अपील की। इसके साथ ही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने आम जनता को परेशान किया है और यह सरकार एक मदमस्त हाथी की तरह जनता को रौंदने का काम कर रही है।

विपक्ष नेता टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की चिंता छोड़कर दिल्ली में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने रामगढ़ की जनता को याद दिलाया कि भाजपा ने चुनावों में ईआरसीपी योजना का वादा किया था, जो अब तक धरातल पर नहीं दिखी है। जनसभा में अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा