Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर विकास न्यास की टीम ने की अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई

नगर विकास न्यास की टीम ने की अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई

अलवर। नगर विकास न्यास के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा न्यास क्षेत्राधिकार में बिना भू-संपरिवर्तन/स्वीकृति के करीब 10 बीघा कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
नगर विकास न्यास की सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना ने बताया कि ग्राम गाजिका सुनीता जैन द्वारा लगभग 4 बीघा कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग एवं सीसी सडक को ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग को हटाया गया। इसी प्रकार ग्राम नगला रायसीस में इन्द्रपाल सिंह, ज्ञानचन्द, राजकुमार सैनी, रामअवतार, आजाद, मलिक व अन्य द्वारा लगभग 6 बीघा कृषि भूमि पर की जा रही अवैध प्लॅटिंग एवं सडक निर्माण व भूखण्डों की चार दीवारी को हटा कर ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि न्यास द्वारा विकसित की गई आवासीय/व्यवसायिक योजनाओं तथा न्यास द्वारा स्वीकृत की गई योजनाओं में ही भूखण्ड अथवा मकान खरीदे तथा शहर के सुनियोजित विकास में सहयोग करें।
इस दौरान यूआईटी के अतिक्रमण निरोधक दस्ते के साथ क्षेत्रीय सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता मय जाप्ता मौजूद रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा