Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

परिवादियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी

परिवादियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान: जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी

धौलपुर, राजस्थान। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने गुरुवार को उपखंड राजाखेड़ा की ग्राम पंचायत समोना में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्रस्तुत होने वाले परिवादों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित और समयबद्ध निस्तारण करें।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को सुना गया और संबंधित अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश दिए गए। परिवादी रामनिवास ने जाति सुधार हेतु परिवाद प्रस्तुत किया, जिस पर जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। वहीं, आसाराम की विद्युत बिल में संशोधन की शिकायत पर सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित शौचालय की पुनर्भरण राशि के मामले में वैभव कुमार को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए।

पेयजल की समस्या और खेत पर अतिक्रमण जैसी शिकायतों पर भी त्वरित कार्यवाही हेतु आदेश दिए गए। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करें। इस जनसुनवाई में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एएन सोमनाथ और उपखंड अधिकारी राजाखेड़ा वर्षा मीना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा