Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नियमित योग साधना से कई बीमारियां हो सकती हैं ठीक - डॉ. मित्तल   सुभाष नगर में योग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, कचरा मुक्त जगह का लिया संकल्प

नियमित योग साधना से कई बीमारियां हो सकती हैं ठीक - डॉ. मित्तल   सुभाष नगर में योग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, कचरा मुक्त जगह का लिया संकल्प

अलवर। भारतीय योग संस्थान, आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन और सुभाष नगर विकास समिति के संयुक्त प्रयास से बुधवार को मित्तल हॉस्पिटल के पीछे ग्राउंड में सुभाष नगर योग प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप जलाकर की गई। प्रमुख अतिथि मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एस.सी. मित्तल ने लाफ्टर योगा से सभी को व्यायाम कराया और योग का महत्व समझाया।

कार्यक्रम संयोजक गिरीश गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन सुबह साढ़े 6 बजे से योग कक्षाएं संचालित होंगी। इस अवसर पर लाफ्टर क्लब के कई सदस्यों समेत क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

डॉ. मित्तल ने पिछले 30 वर्षों से खाली पड़ी इस जगह की सफाई की जिम्मेदारी भी ली है, जो अब कचरा मुक्त हो चुकी है। मित्तल हॉस्पिटल की छत पर सीसीटीवी कैमरे और हैलोजन लाइट्स लगवाई गई हैं, ताकि कोई गंदगी न फैला सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा