अलवर
रामगढ़ उपचुनाव: डिप्टी सीएम दीया कुमारी सहित बड़े नेता करेंगे प्रचार, 10 को सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत की जनसभा
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर | रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का प्रचार अभियान जोर पकड़ रहा है। डिप्टी सीएम दीया कुमारी बुधवार को रामगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी सुखवंत सिंह के समर्थन में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगी। इसके पहले वे गोविंदगढ़ में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगी।
इसके बाद, 7 नवंबर को पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया रामगढ़ के जुगरावर में जनसभा करेंगे, जबकि शिक्षा मंत्री मदन दिलवार 8 नवंबर को प्रचार में शामिल होंगे। 10 नवंबर को सीएम भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम अशोक गहलोत की जनसभा रामगढ़ में आयोजित की जाएगी। मंगलवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी रामगढ़ में प्रचार किया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
