Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्कूटी सवार दो सगे भाइयों के बस ने मारी टक्कर

स्कूटी सवार दो सगे भाइयों के बस ने मारी टक्कर

इलाज के दौरान एक की मौत

मनोहरपुर-थाना इलाके के खोजावाला मोड के पास एक हरियाणा रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मनोहरपुर थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र सिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से निम्स अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। मौके से बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया और बस को थाने में लगाकर खड़ा किया गया।
थाना अधिकारी राजेंद्र यादव ने बताया-छापुड़ा निवासी दो भाई प्रकाश चन्द्र पुत्र श्रवण लाल और मिठू लाल स्कूटी पर सवार हो कर शाहपुरा से कुंभावास जा रहे थे। इस दौरान घासीपुरा के पास टेल्को के सामने दिल्ली से जयपुर जा रही हरियाणा रोडवेज ने पीछे से स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में प्रकाश चंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसका निम्स अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों को सुपुर्द किया । वहीं हादसे में घायल मिठू लाल का निम्स अस्पताल में इलाज जारी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा