Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शाहपुरा तहसीलदार ने ईओ का पद भार किया ग्रहण

शाहपुरा तहसीलदार ने ईओ का पद भार किया ग्रहण

मनोहरपुर।
नगर पालिका में कई दिनों से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त होने पर उपनिदेशक (क्षेत्रीय) स्थानीय निकाय विभाग जयपुर के उप निदेशक (क्षेत्रीय) विनोद पुरोहित ने सोमवार को आदेश जारी कर शाहपुरा तहसीलदार नीलम राज को आगामी आदेश तक अधिशासी अधिकारी का अतिरिक्त पदभार ग्रहण करने की आदेश जारी किये है।
शाहपुरा तहसीलदार नीलम राज ने पालिका के अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। और रोशनी व सफाई व्यवस्था को लेकर आमजन को कोई परेशानी नहीं हो। इस लिए उनके द्वारा पूर्ण प्रयास किए जाएंगे उन्होंने पालिका क्षेत्र के लोगों से अपने घरों व प्रतिष्ठानों का कचरा पालिका के कचरा पात्र व हुफर में डालकर कस्बे की सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता प्रजापत, पालिका कनिष्ठ अभियंता वीरेंद्र यादव, शंकर प्रजापत, कैलाश गुर्जर जीतू मीणा, श्योराम जाट, मुकेश गढ़वाल, राजेंद्र बेनीवाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा